गोपालगंज: सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बना, डीएम-एसपी ने की निगरानी
शहर के विभिन्न जगह पर बनाए गए पांच परीक्षा केंद्र पर सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले दिन आयोजित इस परीक्षा को बेहतर ढंग से कराए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम से डीएम पवन कुमार सिन्हा व एसपी अवधेश दीक्षित ने निरीक्षण किया।