गोपालगंज: मीरा टोला में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने कीटनाशक की दवा खा लिया। अचेत अवस्था में महिला को देखकर स्वजन ने आनन-फानन में महिला अंतिमा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। यहां उनका प्राथमिक उपचार चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।