गोपालगंज: नगर थाना पुलिस ने राजवाहि कॉलोनी वार्ड 1 से शराब सेवन के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगंज- जिले के नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवाहि कालोनी वार्ड 1 निवासी विक्की कुमार के रूप में की गई हैं।इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।