सिमडेगा: अंचल अधिकारी ने डीसी के निर्देश पर नीचे बाजार में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया
सिमडेगा अंचल अधिकारी के द्वारा मंगलवार को 1:00 बजे डीसी सिमडेगा के निर्देश पर नीचे बाजार स्थित सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से किए गए कब्जा को जेसीबी से तोड़कर खाली कराया। मौके पर उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर कहीं पर भी अतिक्रमण किया गया है तो उसे नियम संगत खाली कराया जाएगा। और जो नियम का उल्लंघन करेंगे उनके ऊपर अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।