मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मधयपुर त्रिमुहानी के समीप पुलिस ने गश्त के दौरान 10 लीटर देसी शराब जब्त की है। वहीं, साइकिल सवार तस्कर प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना अंतर्गत चांदीढ़ाव का निवासी है।