मुज़फ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते किया जहर का सेवन, हुई दर्दनाक मौत
कुटेसरा में आजाद पुत्र मेहरबान जिसकी उम्र 18 वर्ष थी उसके द्वारा गृह क्लेश के चलते जहर का सेवन किया गया है। जैसे ही युवक के द्वारा जहर का सेवन किया तो परिवार के लोगों के द्वारा चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी।