आनी: कन्या विद्यालय आनी में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज
शनिवार को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र व छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धिसिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को प्रेमभाव व शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मौजूद छात्रों से टूर्नामेंट खेलने की अपील की है।