औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के तिवारी पुरवा गांव निवासी महिला के साथ बेटे ने की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
दिबियापुर थाना क्षेत्र के तिवारी पुरवा गांव निवासी महिला के साथ इकलौते बेटे ने डंडों से जमकर मारपीट की है। पीड़ित महिला ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।