औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के संजय नगर में 5 रूपये को लेकर महिला के साथ मारपीट,बीच बचाव करने आए बुजुर्ग ससुर को पीटा
दिबियापुर थाना क्षेत्र के संजय नगर में पाच रूपये को लेकर महिला के साथ मारपीट कर रहे लोगों से बचाने आए बुजुर्ग ससुर के साथ जमकर मारपीट की गई है। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में लाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।