गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” अभियान : तीसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य,मझिआंव मोड जोड़ा-पुल के पास दिन भर चला सफाई अभियान
Garhwa, Garhwa | May 27, 2026 गढ़वा एसडीएम संजय कुमार की पहल पर जनसहयोग से संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा। अभियान के अंतर्गत नदी के विभिन्न हिस्सों से गाद एवं कचरा हटाने का कार्य मशीनों की सहायता से कराया गया। वहीं कुछ श्रमिकों ने मैनुअल कार्य भी किया। आज के अभियान में प्रमुख सहयोगी के रूप में एमजी कंस