रामगढ़: रामगढ़ में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
Ramgarh, Alwar | Apr 14, 2026 रामगढ़ कस्बे में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। पूरे कस्बे में भाईचारे और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नृसिंह भगवान मंदिर परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप से हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।