ग्वालियर गिर्द: 4 साल से आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने से परेशान महिला पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी
कलेक्ट्रेट परिसर में बनी करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक पीड़ित महिला के चढने से सनसनी फैल गई।यह महिला अपने साथ पेट्रोल की एक बोतल और माचिस लेकर चढी थी।महिला भूरी बाई डबरा के पिछोर तिराहे की रहने वाली है।उसके मजदूर पति की एक सड़क दुर्घटना में 4 साल पहले मौत हो गई थी तब से उसे आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया जा रहा है।