पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सैकड़ों पूजा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
पुर्णिया जिले में सेकडो पूजा पंडाल सजाए गए है जिसमें मां दुर्गा की पूजा नौवे दिन भी धूमधाम के साथ मनाया गया है। इन पूजा पंडालों का लाखो की लागत से निर्माण किया गया है, जिसको अलग अलग प्रसिद्ध भवनों और स्थलो के रूप में सजाया गया है। वही इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, जिले के सभी पूजा पंडालों में भारी मात्रा में पुलिस बलो की तैनाती की गई है।