पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
पुर्णिया पुलिस ने गुंडा चौक नहर के पास से दो बदमाशो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। शुक्रवार रात्रि दोनो बदमाशो के पास से एक एक देसी कट्टा भी बरामद किया हैं। बदमाशो की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया टोला बेगम बाग निवासी बादल कुमार और सदर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी इफ्तेखार आलम के रूप में हुई है।