महाराजगंज: राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना के पास सड़क पर गिरा आम का पेड़, आवागमन हुआ ठप व विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
रविवार शाम 4:00 बजे घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-पुरैना मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना के पास सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते एक विशाल आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पोल के सहारे खड़ा ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है इस घटना के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया