महाराजगंज: परसा चक गोबरही में बिजली की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की हुई मौत
रविवार को 3 बजे सिंदुरिया थानाक्षेत्र ग्राम सभा परसा चक गोबरही में घर का प्लास्टर कर रहा 35 वर्षीय एक राजगिर मिस्त्री बिजली के चपेट मे आ जाने से घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है।