बेतिया: बेतिया में संयुक्त किसान मोर्चा-ट्रेड यूनियन का निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में विशाल धरना
आज 26 नवंबर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त ट्रेड यूनियन ने बेतिया समाहरणालय पर विशाल धरना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की 5वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।