हरदा: हरदा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर निर्वाचन आयोग की निकाली अर्थीयात्रा।
Harda, Harda | Jun 15, 2026 मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस ने शहर में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से नारायण टॉकीज चौराहे तक गाजे-बाजे के साथ चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारायण टॉकीज चौराहे पर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर सभा आयोजित की गई।