गयाजी जिले में मंगलवार देर शाम एक हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर मोरहे के पास की है। दरअसल, घटना उस वक्त हुई जब शख्स रुई धुनाई की मशीन की चपेट में आ गया। शख्स के शरीर के 10 से अधिक टुकड़े हो गए थे। पूरे कमरे में मांस का लोथड़ा पड़ा था। कमरे की दीवारें खून से सन गई थी।