देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने नशा तस्करी कर रही एक महिला नशा तस्कर शहनाज उर्फ नेहा, निवासी, सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 35 वर्ष है को 540 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।