देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने आईटी पार्क गेट, धोरण रोड के पास से 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने दो नशा तस्कर पुष्पित शुक्ला और नीरज सिंह को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज सिंह ONGC में संविदा का कर्मचारी है। अभियुक्त उत्तर-प्रदेश से अवैध स्मैक खरीदकर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्मैक की सप्लाई करते थे।