कटंगी: कटंगी-सेलवा एप्रोच रोड पर स्पीड ब्रेकर बने हादसे की वजह, संकेतक लगाने की मांग
कटंगी से छतेरा होकर सेलवा की ओर जाने वाली रेलवे की एप्रोच रोड पर बने स्पीड ब्रेकरों पर संकेतक न होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। नए राहगीरों के लिए ये ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल ब्रेकर पर संकेतक और पेंट लगाने की मांग की है। रविवार की शाम 04 बजे आगरवाड़ा निवासी कमल किशोर राउत ने चर्चा करते हुए बताया कि वह खुद भी इसी