शनिवार को करीब पांच बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ने पर स्वजन को घटना का पता चला। स्वजन ने युवक को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां पर युवक का उपचार चल रहा है। उधर, कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।