चेरिया बरियारपुर: चोरी की मोबाइल के साथ खिजीरचक से एक आरोपी को मंझौल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंझौल थाना कांड संख्या 41/24 मोबाइल चोरी मामले के आरोपी एक व्यक्ति को मंझौल थाना प्रभारी रिशा कुमारी ने किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझौल थाना कांड संख्या 41/24 चोरी मामले के अभियुक्त तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिजीरचक निवासी शंभू शरण यादव के पुत्र सत्यम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।