चेरिया बरियारपुर: अर्जुन टोल वार्ड नंबर 4 से पुलिस ने दो अपराध कर्मियों को 65 जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन टोल वार्ड नंबर 4 स्थिति स्वर्गीय मुसहरु महतो के पुत्र शंकर महतो के डेरा के पास दो अपराध कर्मियों को पुलिस ने घेराबंदी कर 65 जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान श्रीपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र राजेश महतो एवं फौजदारी महतो के पुत्र उपेंद्र महतो के रूप में की गई है।