चेरिया बरियारपुर: पार्टी तुझसे बैर नहीं, विधायक तेरी खैर नहीं के नारों के साथ मंझौल स्टेट हाइवे 55 पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
मंझौल स्टेट हाइवे 55 पर उस वक्त अजीबो-गरीब मामला सामने आया जब अपने ही विधायक से नाराज़ राजद के युवा मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए विरोध मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार शहीद नित्यानंद चौक से विरोध मार्च स्टेट हाइवे 55 के रास्ते सत्यारा चौक पर पहुंची। इस दौरान राजद के युवा कार्यकर्ता मो कलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन किया।