रक्सौल: रक्सौल के भेलाही थाना अंतर्गत धोरे चेक पोस्ट से भेलाही थाना एवं एसएसबी ने 1.3 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ किया बरामद
रक्सौल के भेलाही थाना अंतर्गत धोरे चेक पोस्ट पर भेलाही थाना एवं एसएसबी के द्वारा संयुक्त रूप सघन बाइक चेकिंग के दौरान एक बैग से 1.3 कि०ग्रा० (गांजा जैसा) मादक पदार्थ बरामद किया गया हैं। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा बुधवार शाम करीब 04:18 बजे दिया गया।