उदवंत नगर: तेज गर्मी के कारण धोबीघाट स्थित एटूजेड पावर में लगे ट्रांसफर्मर ओवर हिट के चलते देने लगा जबाब
धोबीघाट स्थित एटूजेड पीएएएस में लगे पावर ट्रांसफार्मर तेज गर्मी के कारण जवाब देने लगा है। ओवर हिट के चलते बिजली कंपनी के कर्मी को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर ट्रांसफार्मर को जुट के बोरा भिगोकर उपर से पानी डाल रहे हैं। पानी डालकर ट्रांसफार्मर को ठंडा करना पड़ा रहा है। बिजली कंपनी के जेई ने बताया कि दो पावर ट्रांसफार्मर पीएएएस में लगाये गये हैं।