उदवंत नगर: उदवंतनगर में लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों को जमा कराने का कार्य शुरू
आरा में आगामी 1 जून को लोकसभा का चुनाव होंने वाला है। जिसको लेकर प्रखंड एवम जिला प्रसाशन पूरी तरह से तैयारी में जुट गए है। चुनाव कार्य मे लगे अधिकारियों ने बताया कि 1 जून को चुनाव कार्य कराने को लेकर सभी बूथों पर कर्मियों को पहुचाने एवम अन्य कार्यो को लेकर प्रखंड कार्यलय में वाहनों को जमा कराया जा रहा है। सभी कार्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।