इंदौर: इंदौर के MY अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; पेड़ पर लटका मिला शव, जांच शुरू
Indore, Indore | Apr 21, 2025 इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक मरीज ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। घटना अस्पताल की पार्किंग के नजदीक की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की पहचान सोनकच्छ (देवास) निवासी लक्ष्मण के पुत्र महेश (32 साल) के रूप में हुई है। वह 15 अप्रैल को इंदौर में इलाज कराने आया था।