टोहाना: फतेहाबाद में मतदाता सूची सुधार में 80% काम पूरा, बाकी 14 तारीख तक निपटाने के निर्देश
फतेहाबाद जिला हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में सबसे आगे है। 80% काम पूरा हो चुका है। शेष 20% काम भी 14 तारीख तक पूरा करने के निर्देश अधिकारी को दिए गए हैं। फॉर्म अंतिम तारीख और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया की जानकारी भी जारी की गई है।