फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनी से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने फुनगा चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने मंगलवार को जानकारी दी।