विदिशा नगर: अंत्येष्टि में गया युवक नदी में डूबा, अगले दिन पानी में मिला शव
बेतवा नदी के लखेरा घाट पर मंगलवार सुबह 9 बजे एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा निवासी राजेंद्र नगर बक्सरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्गेश सोमवार शमसान घाट के समीप स्थित मुक्तिधाम में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसके बाद वह नदी में नहाने गया,जहां अज्ञात कारणों से गहरे पानी में डूब गया।