ईसागढ़: ओडिला गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ओडिला निवासी प्रेमनारायण आदिवासी उम्र 35 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 9:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को शाम लगभग चार बजे रंजिश के चलते गांव के ही रतिराम और राहुल आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के ओडिला निवासी रतिराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।