कांके: अरगोड़ा स्थित कार्यालय में रांची सांसद ने गर्भवती और कुपोषित महिलाओं के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची लोकसभा क्षेत्र की ढाई हजार गर्भवती और कुपोषित महिलाओं को पोषण किट मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए बीजेपी महानगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने गर्भवती और कुपोषित महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर किट का वितरण करेंगे। इसका रांची सांसद संजय सेठ ने शुभारंभ किया।