सिकंदरा: हवासपुर नदी के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल, सीएचसी में भर्ती कराया गया
मंगलपुर थाना क्षेत्र में हवासपुर नदी के पास शनिवार को करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार अमन और ऋषि दुर्घटना में घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दिनेश को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएच