दमोह शहर के दमयंती नगर कॉलोनी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो चुकी है, वहीं घटना में 8 से अधिक लोग घायल है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे आज बुधवार शाम 7 बजे जिला चिकित्सालय पहुँचे। उन्होंने यहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।