गुना नगर: गुना में मेडिकल दुकानों का दो डिप्टी कलेक्टर के साथ ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
गुना में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी, डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा भावर ने मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, NRX दवाइयो का क्रय विक्रय संधारण, रिटेल रजिस्टर्ड, कोल्ड स्टोरेज, एक्सपायर दवाइयो का रखरखाव, बिलिंग आदि बिंदुओं की जांच की। सीजनल दवाइयो के सैंपल जांच हेतु लिए गए।