चंदवारा: चंदवारा में समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी
चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से शनिवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृह रक्षक विजय कुमार पांडेय ने रविवार को 7 बजे बताया कि चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।