गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत अंतर्गत जबरदाहा गांव की 68 वर्षीय महिला ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत अंतर्गत जबरदाहा गांव की 68 वर्षीय रनिया देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन को लिखित आवेदन दिया। इस दौरान इन्होंने जाँच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि गिरिडीह एसडीएम एवं ताराटांड़ थाना को भी दिया गया है।