सहारनपुर: चिलकाना देवी बाला सुंदरी मेले में दंगल का आयोजन, दूरदराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया
चिलकाना क्षेत्र में चल रहे प्रसिद्ध देवी बाला सुंदरी मेले के अवसर पर पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित आसपास के जिलों से पहलवानों ने भाग लिया, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।