गोड्डा: पांडुबथान पंचायत में "स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु कार्यक्रम" के तहत उप विकास आयुक्त गोड्डा के द्वार वृक्षारोपण किया
Godda, Godda | Jun 4, 2026 गोड्डा प्रखंड के पांडुबथान पंचायत में "स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु कार्यक्रम" के तहत उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत के द्वारा आम के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।