विदिशा नगर: शनिवार दोपहर वन विभाग ने बडा बाजार स्थित वैद्य की दुकान पर डॉग स्क्वाड के साथ की पडताल,शनिवार को नही मिली सामग्री
शुक्रवार शाम को वनविभाग द्वारा बड़ा बाजार स्थित सुंदरलाल वैद्य की दुकान पर अवैध रूप से वन्य प्राणियों के अंगों को बेचने की पर कार्यवाही की थी। वहीं शनिवार को एक बार फिर वनविभाग की टीम दुकान पर पहुंची। डॉग स्क्वाड के साथ जांच पड़ताल की। हालांकि उन्हें शनिवार को कोई सामग्री नहीं मिली। शुक्रवार को मिली सामग्री के आधार पर दुकान संचालक पर कार्यवाही की जा रही है।