मुरैना नगर: आनंदी वाटिका के सामने टूटा हाईटेंशन तार,सड़क पर खतरनाक स्पार्किंग,वीडियो वायरल होने पर बिजली विभाग घिरा सवालों में।
मुरैना में आनंदी वाटिका के सामने हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे तेज स्पार्किंग होने लगी। राहत रही कि उस समय आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठे। सूचना पर टीम ने पहुंचकर मरम्मत की और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।