खागा: हथगाँव में तेज रफ्तार दो बाइक और साइकल की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जिले के हथगाँव थाना क्षेत्र के सुक्खा का पुरवा गांव के समीप ने दो बाइक और एक साइकल आपस में टकरा गई। दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।