सोरांव थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में एक कपड़ा और बीज भंडार के मालिक 38 वर्षीय युवक फूलचंद पटेल की सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी दुकान बंद कर घर चकश्याम मऊआइमा अपने घर के लिए लौट रहे थे । तब उनका शव बरामद हुआ। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।