साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, मौके पर दो मामलों का हुआ निष्पादन व दो नए मामले आए
साहेबपुरकमाल थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर दो मामले का निष्पादन एवं दो नए मामले भी आए। मौके पर साहेबपुरकमाल अंचलाधिकारी साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दीपक कुमार साहेबपुरकमाल राजस्व कर्मचारी अखिलेश राम समेत काफी संख्या में फरियादीगण मौके पर उपस्थित दिखाई दिए।