खगौल: दानापुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 28 वाहनों से ₹35,200 का जुर्माना वसूला
पटना यातायात पुलिस ने दानापुर के दीघा गोलंबर (मरीन ड्राइव) पर विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे DYSP-1 के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान 28 वाहनों पर समन जारी किया गया और कुल ₹35,200 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट समेत सभी यातायात नियमों का