शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने की कार्रवाई में शाहजहांपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना तिलहर क्षेत्र के गैंगस्टर मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 6 वर्ष 9 माह 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।