सोहागपुर: वार्ड क्रमांक 19 में पानी टंकी के लिए खोदा गया गड्ढा, एक माह से बना लोगों के लिए जान का खतरा
शहडोल रविवार को लगभग 5:15 बजे वार्ड क्रमांक 19 के वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका के द्वारा पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए एक गड्ढा खोदा गया है,वह एक माह से खुला पड़ा हुआ है,जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है,और लोग घायल होते नजर आते हैं,स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने नगर पालिका में भी की है,लेकिन कार्यवाही नहीं हुई है।